पिपरई: रिश्वत लेने के आरोप में पिपरई की सेक्टर सुपरवाइजर निलंबित, विभागीय जांच शुरू
शुक्रवार को दोपहर दो बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से राशि लेने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के बाद कराई गई जांच में पिपरई की सेक्टर सुपरवाइजर रचना राठौर की भूमिका प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है