मारवाड़ जंक्शन: हेमलियावास गांव में नदी पर बने पुल में आई दरारें, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश #jansamasya
सोजत मारवाड़ जंक्शन सड़क मार्ग हेमलीयावास गांव के नदी पर बने पुल में पांच जगह दरारें आ जाने और पुल के धस जाने से ग्रामीणों ने आक्रोस जताया,40 लाख रुपए की लागत से पुल को बने मात्र एक महीना ही नहीं बिता, और यह पुल अनेक जगहों से टूट गया और दरारें आ गई स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।