मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन जोगड़ावास प्याऊ के पास खेत में बने रहवासी मकान में चोरी की वारदात, पुलिस जुटी चोरों की तलाश में
जोगड़ावास प्याऊ के पास खेत में बने रहवासी मकान में अज्ञात चोरों ने मकान के ताले तोड़ बक्से में रखे 20000 नकद और चांदी के गहने लेकर फरार हो गए ,मकान मालिक की सूचना से पुलिस मौके पर पहुंची एवं चोरी स्थल मकान का मौका मुआयना किया पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।