सहावर: सतरोई के युवक के साथ दबंगो ने बोन्दर मे की मारपीट,पीड़ित ने पुलिस पर लगाया फटकार कर भगाने का आरोप
सहावर थाना क्षेत्र सतरोई के रहने वाले एक युवक के साथ दबंगो ने बोन्दर में मारपीट कर दी वहीं पीड़ित जब अपनी शिकायत लेकर सहावर पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने फटकार लगाकर भगा दिया ऐसा आरोप पीड़ित ने लगाया है,इतना ही नहीं पीड़ित का प्रार्थनापत्र वापस करने के बाद मेडिकल भी नहीं कराया गया,सहावर पुलिस द्वारा पुलिस कप्तान के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं।