मिर्ज़ापुर: व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते में ₹10,000 पुलिस ने कराया वापस
पड़री पुलिस ने ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में ₹10000 गुरुवार को वापस करा दिए। आवेदक ताजुद्दीन जो मध्य प्रदेश का रहने वाला है लेकिन वर्तमान में वह पड़री कस्बा में रह रहा है। एक जनवरी 2026 को पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर ₹10000 ठगी कर लेने की शिकायत दर्ज कराया था। साइबर सेल टीम ने गुरुवार की शाम खाते में रुपए वापस कराये।