नर्मदापुरम शहर के भोपाल तिराहे पर स्थापित मां नर्मदा की भव्य प्रतिमा पर रविवार को छत्र निर्माण शुरू हो गया है। लंबे समय से प्रतीक्षित काम पूरा होने के बाद तिराहे की सुंदरता में और निखार आएगा। नगर पालिका ने भोपाल तिराहे को आधुनिक और आकर्षक बनाने के लिए विकास कार्य कराए हैं।