बरेली: फ्यूचर यूनिवर्सिटी में सुनंदा शर्मा के शो ने बनाया बवाल, बेकाबू भीड़ से बने भगदड़ जैसे हालात, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बरेली स्थित फ्यूचर यूनिवर्सिटी के ‘नवरंग 2026’ फेस्ट में सिंगर सुनंदा शर्मा के मंच पर आते ही भीड़ बेकाबू हो गई। बैरिकेड्स टूट गए और भगदड़ जैसे हालात बन गए। सुरक्षा व्यवस्था फेल होने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। समय रहते स्थिति काबू में आने से बड़ा हादसा टल गया।