खबर गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ठेवला मोड़ की है। जहा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से एक युवक को अबैध हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची शराब के साथ पकड़ा है जिस पर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह जानकारी गुरुवार शाम 6 बजे प्राप्त हुई है। जहाँ सहायक उपनिरीक्षक बीएस जादौन ने कस्बा भृमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की है।