🚆 सागर लोकसभा में रेलवे विकास को नई गति! 🚆
आज महाप्रबंधक (पश्चिम मध्य रेल) श्री दिलीप कुमार जी के साथ विशेष ट्रेन से सागर रेलवे स्टेशन एवं विभिन्न ROB/रेलवे क्रॉसिंग का सघन एवं संयुक्त निरीक्षण किया। क्षेत्र की जनता को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और आवश्यक कार्य स्वीकृत किए गए।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु एवं उपलब्धियां:
✅ सागर स्टेशन का कायाकल्प: लिफ्ट, एस्केलेटर एवं 12 मीटर FOB सहित कई नई सुविधाओं को स्वीकृति।
✅ अप्सरा अंडरपास: शेड निर्माण एवं जल निकासी के कार्य का जायज़ा।
✅ ROB एवं क्रॉसिंग निरीक्षण: सागर लिंक रोड पर नरयावली ROB एवं रेलवे क्रॉसिंग 21, 26 व 27 का निरीक्षण।
✅ नई सौगातें: सागर को नई नाइट ट्रेन सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एवं नई ट्रेनों व महत्वपूर्ण स्टॉपेज की मांगों पर सार्थक चर्चा।
✅ यात्री सुविधाओं का विस्तार: सागर लोकसभा के खुरई, जरुआखेड़ा, सुमरेड़ी, नरयावली और ईसरवारा स्टेशनों पर डिस्प्ले, शेड, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य यात्री सुविधाओं के विस्तार पर जोर।
जनता के हित में रेलवे विकास का यह सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा। नई मांगों, त्वरित स्वीकृति और सतत मॉनिटरिंग के साथ हम सागर को और अधिक सुविधायुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
#SagarLokSabha #LataWankhede #SagarRailway #IndianRailways #WestCentralRailway #RailwayDevelopment #SagarDevelopment
Sagar, Madhya Pradesh | Sep 22, 2026