इकदिल क्षेत्र के मानिकपुर मोड पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे पुलिस और एसओजी टीम ने टाटा कंपनी के नाम से बीएस-6 वाहनों में इस्तेमाल होने वाला नकली यूरिया यानि डीजल एग्जास्ट फ्लूइड (डीईएफ) बेच रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके गोदामों से छापेमारी में टाटा कंपनी के नाम से तैयार किए गए 10 लाख रुपये की नकली यूरिया व भारी मात्रा में उपकरण भी बरामद किए हैं।