फतेेहपुर: एक टक्कर से गुल हुई बिजली, 33 केवी पोल तोड़ने वाले वाहन चालक पर FIR, विभाग को ₹56 हजार का नुकसान
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में एक वाहन की टक्कर से 33 केवी बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद बिजली विभाग ने संबंधित वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, संगत चौराहा, बाबाकुटी रोड के पास 132 केवी उपकेंद्र निंदूरा से निकलने वाली 33 केवी फतेहपुर तहसील लाइन के एक पोल को वाहन संख्या यूपी-41-एटी-1506 ने टक्कर मार दी।