अस्थावां: अस्थावां में दुकान बटवारे को लेकर हुआ मारपीट ,वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नालंदा जिले के अस्थावां बाजार में दुकान के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने से कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्थावां रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि मां पार्वती मिष्टान्न भंडार के संचालन को लेकर सात भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रह