विजय कुमारी पत्नी बयंत सिंह ने जताया मतदाताओं का आभार
डाडा सिबा ।। News123 ।।
ग्राम पंचायत सीऊल एवं निआड़ क्षेत्र से बीडीसी (पंचायत समिति सदस्य) निर्वाचित विजय कुमारी, पत्नी बयंत सिंह, ने अपने सभी मतदाताओं और समर्थकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
विजय कुमारी ने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सभी वर्गों के हितों को प्राथमिकता देते हुए बिना किसी भेदभाव के कार्य किया जाएगा। उन्होंने चुनाव में सहयोग देने वाले सभी मतदाताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया तथा भविष्य में भी सभी के सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।
Dera Gopipur, Kangra | Jun 28, 2026