किरनापुर: ग्राम रजेगांव में गहरे कुएं में तैरता मिला 65 वर्षीय महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
किरनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजेगांव में एक गहरे कुएं में 65 वर्षीय महिला का शव पानी में तैरता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रजेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका की पहचान कुसमा बाई (65 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों से मंगलवार लगभग प्रातः 11 बजे मिली जा