हरलाखी: जीरौल में नहर के किनारे वन विभाग के द्वारा पेड़ लगाने के लिए दर्जनों किसानो के खेतो मे लगी फसल को काटकर किया बर्बाद
बौरहर पंचायत के जिरौल गांव में कमला नहर किनारे वन विभाग के कर्मियों द्वारा किसानों के खेतों से गेहूं व अन्य रबी फसल काटकर नुकसान पहुंचाए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों शुक्रवार को वन विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन व नारेबाज़ी किया। खेत पर पहुंचकर किसानों एवं आक्रोशित ग्रामीणों ने नहर किनारे खेतों में कटे हुए फसल दिखाते हुए कहा कि वन विभाग के द्वारा मनमानी की गयी है