Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
No video available

#कारगिल_विजय_दिवस हमारी सेना के शौर्य, पराक्रम और बलिदान की याद दिलाती है। मातृभूमि पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों कों नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। #kargilvijaydiwas2023

29.1k views | Motihari, East Champaran | Jul 26, 2023

MORE NEWS

आज दिनांक-23.06.2025 को अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री निशांत सिहारा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आगम मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।
        बैठक में अनुमंडल अंतर्गत संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, निर्धारित रूट में शांतिपूर्ण जुलूस निकालने, बिना लाइसेंस के जुलूस नहीं निकलने, वॉलेंटियर की प्रतिनियुक्ति करने, अफवाहों से बचने, किसी प्रकार की विधि व्यवस्था संबंधी सूचना मिलने पर प्रशासन को ससमय सूचित करने आदि विषयों पर चर्चा की गई।
शांति समिति के उपस्थित सभी सदस्यगण ने एक स्वर से मोहर्रम के पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी अनुमंडल अंतर्गत पूरी शांति के साथ पर्व को मनाया जाएगा और हर समय शांति समिति की टीम जिला प्रशासन के सहयोग के लिए खड़ी रहेगी।
    अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बैठक में मोहर्रम पर्व को अमन व शांति के साथ मनाने की अपील की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल अंतर्गत सभी थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारीकरण भी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

आज दिनांक-23.06.2025 को अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री निशांत सिहारा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आगम मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अनुमंडल अंतर्गत संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, निर्धारित रूट में शांतिपूर्ण जुलूस निकालने, बिना लाइसेंस के जुलूस नहीं निकलने, वॉलेंटियर की प्रतिनियुक्ति करने, अफवाहों से बचने, किसी प्रकार की विधि व्यवस्था संबंधी सूचना मिलने पर प्रशासन को ससमय सूचित करने आदि विषयों पर चर्चा की गई। शांति समिति के उपस्थित सभी सदस्यगण ने एक स्वर से मोहर्रम के पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी अनुमंडल अंतर्गत पूरी शांति के साथ पर्व को मनाया जाएगा और हर समय शांति समिति की टीम जिला प्रशासन के सहयोग के लिए खड़ी रहेगी। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बैठक में मोहर्रम पर्व को अमन व शांति के साथ मनाने की अपील की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल अंतर्गत सभी थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारीकरण भी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

East Champaran, Bihar | Jun 23, 2026

आज दिनांक 23.06.2026 को श्री अभिषेक कुमार दास, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा केंद्रीय कारा मोतिहारी का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर नितिन त्रिपाठी, सचिव, DLSA भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान माननीय न्यायाधीश महोदय ने कारा में उपलब्ध भोजन की गुणवत्ता, कारा अस्पताल की व्यवस्था, विधिक सहायता सुविधाएं, ई-मुलाकाती हेल्पडेस्क तथा महिला वार्ड का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रातः लगभग 09:00 बजे माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा “रेडियो दोस्ती” के माध्यम से बंदियों को संबोधित करते हुए उन्हें उनके अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई तथा उन्हें सुधारात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया।
निरीक्षण के क्रम में माननीय न्यायाधीश महोदय ने यह सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया कि सभी बंदियों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक सहायता उपलब्ध हो तथा कारा में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी मानकों का पूर्णतः पालन किया जाए।
अंत में सचिव, DLSA द्वारा भी कारा प्रशासन को आवश्यक सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने हेतु आश्वस्त किया गया, ताकि बंदियों के अधिकारों की प्रभावी रूप से रक्षा की जा सके।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

आज दिनांक 23.06.2026 को श्री अभिषेक कुमार दास, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा केंद्रीय कारा मोतिहारी का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर नितिन त्रिपाठी, सचिव, DLSA भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान माननीय न्यायाधीश महोदय ने कारा में उपलब्ध भोजन की गुणवत्ता, कारा अस्पताल की व्यवस्था, विधिक सहायता सुविधाएं, ई-मुलाकाती हेल्पडेस्क तथा महिला वार्ड का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रातः लगभग 09:00 बजे माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा “रेडियो दोस्ती” के माध्यम से बंदियों को संबोधित करते हुए उन्हें उनके अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई तथा उन्हें सुधारात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया। निरीक्षण के क्रम में माननीय न्यायाधीश महोदय ने यह सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया कि सभी बंदियों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक सहायता उपलब्ध हो तथा कारा में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी मानकों का पूर्णतः पालन किया जाए। अंत में सचिव, DLSA द्वारा भी कारा प्रशासन को आवश्यक सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने हेतु आश्वस्त किया गया, ताकि बंदियों के अधिकारों की प्रभावी रूप से रक्षा की जा सके। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

East Champaran, Bihar | Jun 23, 2026

जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा आज दिनांक- 23.06.2026 को सिकरहना अनुमंडल अंतर्गत ढाका थाना परिसर में मुहर्रम पर के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था संधारण हेतु सभी अनुमंडल स्तरीय प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्षों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई।
    बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी थाना अध्यक्ष जुलूस आयोजन समिति से लाइसेंस हेतु प्राप्त आवेदन में अंकित रूट का शत प्रतिशत सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने स्तर से भी संवेदनशील क्षेत्रों के रूट का सत्यापन करने के उपरांत ही नियमानुसार लाइसेंस निर्गत करने की कार्रवाई करेंगे। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी थाना अध्यक्ष के साथ अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर विधि व्यवस्था की जानकारी लेंगे तथा आवश्यकता अनुसार स्पॉट मीटिंग करेंगे। 
    सभी थानाध्यक्ष पर्व के दौरान अपने गश्ती दल को क्रियाशील रखेंगे तथा सूत्रों के माध्यम से आसूचना संग्रह कर नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उपद्रवी एवं असामाजिक तत्वों के साथ अधिक से अधिक संख्या में निरोधात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। 
   पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि डीजे पूर्णत प्रतिबंधित है। सभी थानाध्यक्ष क्षेत्र में डीजे संचालकों की छापामारी कर नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। सभी थाना अध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि ताजिया जुलूस निर्धारित रूट व निर्धारित समय के अनुसार निकले। जुलूस में धारदार हथियार का प्रदर्शन नहीं होना है। 
   सभी थाना अध्यक्ष संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी रखेंगे तथा मोहर्रम के दौरान उक्त स्थल पर भ्रमणशील रहेंगे। 
   यह भी निदेशक किया गया कि मोहर्रम पर्व के दौरान प्रखंड व अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे क्रियाशील रखेंगे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा आज दिनांक- 23.06.2026 को सिकरहना अनुमंडल अंतर्गत ढाका थाना परिसर में मुहर्रम पर के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था संधारण हेतु सभी अनुमंडल स्तरीय प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्षों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी थाना अध्यक्ष जुलूस आयोजन समिति से लाइसेंस हेतु प्राप्त आवेदन में अंकित रूट का शत प्रतिशत सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने स्तर से भी संवेदनशील क्षेत्रों के रूट का सत्यापन करने के उपरांत ही नियमानुसार लाइसेंस निर्गत करने की कार्रवाई करेंगे। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी थाना अध्यक्ष के साथ अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर विधि व्यवस्था की जानकारी लेंगे तथा आवश्यकता अनुसार स्पॉट मीटिंग करेंगे। सभी थानाध्यक्ष पर्व के दौरान अपने गश्ती दल को क्रियाशील रखेंगे तथा सूत्रों के माध्यम से आसूचना संग्रह कर नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उपद्रवी एवं असामाजिक तत्वों के साथ अधिक से अधिक संख्या में निरोधात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि डीजे पूर्णत प्रतिबंधित है। सभी थानाध्यक्ष क्षेत्र में डीजे संचालकों की छापामारी कर नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। सभी थाना अध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि ताजिया जुलूस निर्धारित रूट व निर्धारित समय के अनुसार निकले। जुलूस में धारदार हथियार का प्रदर्शन नहीं होना है। सभी थाना अध्यक्ष संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी रखेंगे तथा मोहर्रम के दौरान उक्त स्थल पर भ्रमणशील रहेंगे। यह भी निदेशक किया गया कि मोहर्रम पर्व के दौरान प्रखंड व अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे क्रियाशील रखेंगे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

East Champaran, Bihar | Jun 23, 2026

डायट मोतिहारी में पी बी एल बैठक-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला का किया गया आयोजन

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, पूर्वी चम्पारण श्री नित्यम कुमार गौरव की अध्यक्षता में दिनांक 23 जून 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), मोतिहारी के सभागार में "परियोजना आधारित अधिगम (PBL)" विषय पर एक दिवसीय बैठक-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस 
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में जिला अंतर्गत विद्यालयों में अनुभव आधारित एवं करके सीखने की पद्धति को सुदृढ़ करना। शिक्षकों को PBL की अवधारणा, क्रियान्वयन प्रक्रिया, मूल्यांकन पद्धति एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज से अवगत कराना भी इस कार्यशाला के मुख्य उद्दश्यों में शामिल है। 
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा द्वारा उद्घाटन संबोधन  में कार्य की प्रगति पर जोर दिया गया । वहीं इस कार्य को धरातल पर लागू करने पर विशेष बल दिया गया। डायट प्रवक्ताओं द्वारा PBL के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पक्षों पर तकनीकी सत्र के माध्यम से जानकारी प्रस्तुत की गई।  कुछ चयनित विद्यालयों द्वारा PBL पर किए गए नवाचारी कार्यों का प्रस्तुतीकरण कर साझा किया गया । PBL आधारित वार्षिक कार्ययोजना निर्माण पर समूह चर्चा की गई।  
जिला तकनीकी टीम, पूर्वी चम्पारण द्वारा  PBL बच्चों में तार्किक क्षमता, समस्या समाधान, टीम वर्क एवं संवाद कौशल विकसित करने का सशक्त माध्यम बताया गया । जिले के सभी विद्यालयों में इसे प्रभावी रूप से लागू करने हेतु यह उन्मुखीकरण कार्यशाला मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मोतिहारी श्री सरोज कुमार सिंह,कुमार,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, छौंडादानों, रामानुजम, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ,फेनहारा , कपिलदेव राम,सम्भाग प्रभारी श्री दिलीप कुमार , आमन्त्रित सदस्य नागेन्द्र प्रसाद, जिला टेक्निकल टीम से रमेश कुमार, कमलेश कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, अंजना कुमारी ,बिभाष चन्द्र, सरिता कुमारी के साथ जिले के सभी प्रखंडों की टेक्निकल टीम उपस्थित रही ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

डायट मोतिहारी में पी बी एल बैठक-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला का किया गया आयोजन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, पूर्वी चम्पारण श्री नित्यम कुमार गौरव की अध्यक्षता में दिनांक 23 जून 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), मोतिहारी के सभागार में "परियोजना आधारित अधिगम (PBL)" विषय पर एक दिवसीय बैठक-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में जिला अंतर्गत विद्यालयों में अनुभव आधारित एवं करके सीखने की पद्धति को सुदृढ़ करना। शिक्षकों को PBL की अवधारणा, क्रियान्वयन प्रक्रिया, मूल्यांकन पद्धति एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज से अवगत कराना भी इस कार्यशाला के मुख्य उद्दश्यों में शामिल है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा द्वारा उद्घाटन संबोधन में कार्य की प्रगति पर जोर दिया गया । वहीं इस कार्य को धरातल पर लागू करने पर विशेष बल दिया गया। डायट प्रवक्ताओं द्वारा PBL के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पक्षों पर तकनीकी सत्र के माध्यम से जानकारी प्रस्तुत की गई। कुछ चयनित विद्यालयों द्वारा PBL पर किए गए नवाचारी कार्यों का प्रस्तुतीकरण कर साझा किया गया । PBL आधारित वार्षिक कार्ययोजना निर्माण पर समूह चर्चा की गई। जिला तकनीकी टीम, पूर्वी चम्पारण द्वारा PBL बच्चों में तार्किक क्षमता, समस्या समाधान, टीम वर्क एवं संवाद कौशल विकसित करने का सशक्त माध्यम बताया गया । जिले के सभी विद्यालयों में इसे प्रभावी रूप से लागू करने हेतु यह उन्मुखीकरण कार्यशाला मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मोतिहारी श्री सरोज कुमार सिंह,कुमार,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, छौंडादानों, रामानुजम, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ,फेनहारा , कपिलदेव राम,सम्भाग प्रभारी श्री दिलीप कुमार , आमन्त्रित सदस्य नागेन्द्र प्रसाद, जिला टेक्निकल टीम से रमेश कुमार, कमलेश कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, अंजना कुमारी ,बिभाष चन्द्र, सरिता कुमारी के साथ जिले के सभी प्रखंडों की टेक्निकल टीम उपस्थित रही । Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 23, 2026

**डिग्री महाविद्यालय से संबंधित सभी सिविल कार्य 26 जून तक हर हाल में पूर्ण करें 
**01जुलाई से डिग्री महाविद्यालयों का होना है शुभारंभ
    
जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता मे समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में जिले के 15 प्रखंडों में आरंभ किए जा रहे 15 डिग्री महाविद्यालय के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा, कार्यपालक अभियंता भवन, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, कार्यपालक अभियंता विद्युत के साथ साथ सभी चिन्हित डिग्री कॉलेज के प्राचार्य उपस्थित थे।
    बैठक के दौरान सर्वप्रथम जिलाधिकारी के द्वारा डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य से अभी तक के कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई एवं उसके आलोक में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को निर्देश दिया गया कि हर हाल में सभी 15 प्रखंडों में उत्क्रमित किए जा रहे डिग्री महाविद्यालय के लिए सभी तरह के सिविल कार्य 26 जून तक हर हाल में पूर्ण करा लें।
   जिलाधिकारी के द्वारा कहा गया कि मुख्य रूप से चिन्हित कमरों का रंग रोगन बिजली की व्यवस्था, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित कराई जाए साथ ही साथ महाविद्यालय तक जाने वाले पथ को भी मोटरेबल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि वहां पर 01 जुलाई 2026 से डिग्री महाविद्यालय का संचालन किया जाना है। 
    बैठक में उपस्थित डिग्री कॉलेज के प्राचार्यगण के द्वारा बताया गया कि जो नए डिग्री कॉलेज आरंभ किया जा रहे हैं वहां पर अभी कुल 06 विषय - हिंदी,अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र एवं समाजशास्त्र की पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ है। 
     राज्य सरकार के सात निश्चय का चतुर्थ निश्चय "उन्नत शिक्षा-उज्जवल भविष्य" अंतर्गत विभागीय संकल्प 633 दिनांक 30.04.2026 के आलोक में पूर्वी चंपारण जिले में 15 डिग्री महाविद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया गया है। उक्त के आलोक में इन डिग्री महाविद्यालय में ससमय में पठन-पाठन का कार्य प्रारंभ हो सके इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है। 
    जिले के जिन 15 प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना कराई जा रही है उनका नाम निम्नवत है:-
1.संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय संग्रामपुर (श्री उदय बहादुर सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय मंगलापुर में)
2. मेहसी प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय मेहसी (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कटहा, मेहसी में)
3. बंजरिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय बंजरिया (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुकुरजरी)
4. पिपराकोठी प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय पिपराकोठी (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर कॉलोनी)
5. सुगौली प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय सुगौली (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शुक्ल पाकड़ सुगौली)
6. तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय तुरकौलिया (रामउग्रह सिंह कुशवाहा उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुर)
7. तेतरिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय तेतरिया (राजकीय मध्य विद्यालय माधूआहा मॉल)
8. पताही प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय  पताही (प्लस टू सिंहेश्वर सेमिनरी)
9. फेनहारा प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय फेनहारा (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बिशुनपुर बसंत)
10. रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत डिग्री महाविद्यालय रामगढ़वा (आदर्श राजकीय बुनियादी विद्यालय सिसवनिया, ग्राम पंचायत मुरला)
11. आदापुर प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय आदापुर (राजकीय बुनियादी विद्यालय भवनगरी)
12. छौरादानो प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय छौड़ादानो( एस आर एन आर वाई एल उच्च विद्यालय जीतपुर बिशुनपुरवा)
13. बनकटवा प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय बनकटवा ( राजकीय मध्य विद्यालय मठिया भोपत गोढ़िया)
14. पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय पकड़ीदयाल ( श्री राम अयोध्या सिंह उच्च विद्यालय बड़कागांव)
15. चिरैया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय चिरैया (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परेवा)।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

**डिग्री महाविद्यालय से संबंधित सभी सिविल कार्य 26 जून तक हर हाल में पूर्ण करें **01जुलाई से डिग्री महाविद्यालयों का होना है शुभारंभ जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता मे समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में जिले के 15 प्रखंडों में आरंभ किए जा रहे 15 डिग्री महाविद्यालय के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा, कार्यपालक अभियंता भवन, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, कार्यपालक अभियंता विद्युत के साथ साथ सभी चिन्हित डिग्री कॉलेज के प्राचार्य उपस्थित थे। बैठक के दौरान सर्वप्रथम जिलाधिकारी के द्वारा डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य से अभी तक के कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई एवं उसके आलोक में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को निर्देश दिया गया कि हर हाल में सभी 15 प्रखंडों में उत्क्रमित किए जा रहे डिग्री महाविद्यालय के लिए सभी तरह के सिविल कार्य 26 जून तक हर हाल में पूर्ण करा लें। जिलाधिकारी के द्वारा कहा गया कि मुख्य रूप से चिन्हित कमरों का रंग रोगन बिजली की व्यवस्था, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित कराई जाए साथ ही साथ महाविद्यालय तक जाने वाले पथ को भी मोटरेबल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि वहां पर 01 जुलाई 2026 से डिग्री महाविद्यालय का संचालन किया जाना है। बैठक में उपस्थित डिग्री कॉलेज के प्राचार्यगण के द्वारा बताया गया कि जो नए डिग्री कॉलेज आरंभ किया जा रहे हैं वहां पर अभी कुल 06 विषय - हिंदी,अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र एवं समाजशास्त्र की पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ है। राज्य सरकार के सात निश्चय का चतुर्थ निश्चय "उन्नत शिक्षा-उज्जवल भविष्य" अंतर्गत विभागीय संकल्प 633 दिनांक 30.04.2026 के आलोक में पूर्वी चंपारण जिले में 15 डिग्री महाविद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया गया है। उक्त के आलोक में इन डिग्री महाविद्यालय में ससमय में पठन-पाठन का कार्य प्रारंभ हो सके इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है। जिले के जिन 15 प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना कराई जा रही है उनका नाम निम्नवत है:- 1.संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय संग्रामपुर (श्री उदय बहादुर सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय मंगलापुर में) 2. मेहसी प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय मेहसी (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कटहा, मेहसी में) 3. बंजरिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय बंजरिया (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुकुरजरी) 4. पिपराकोठी प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय पिपराकोठी (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर कॉलोनी) 5. सुगौली प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय सुगौली (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शुक्ल पाकड़ सुगौली) 6. तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय तुरकौलिया (रामउग्रह सिंह कुशवाहा उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुर) 7. तेतरिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय तेतरिया (राजकीय मध्य विद्यालय माधूआहा मॉल) 8. पताही प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय पताही (प्लस टू सिंहेश्वर सेमिनरी) 9. फेनहारा प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय फेनहारा (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बिशुनपुर बसंत) 10. रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत डिग्री महाविद्यालय रामगढ़वा (आदर्श राजकीय बुनियादी विद्यालय सिसवनिया, ग्राम पंचायत मुरला) 11. आदापुर प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय आदापुर (राजकीय बुनियादी विद्यालय भवनगरी) 12. छौरादानो प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय छौड़ादानो( एस आर एन आर वाई एल उच्च विद्यालय जीतपुर बिशुनपुरवा) 13. बनकटवा प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय बनकटवा ( राजकीय मध्य विद्यालय मठिया भोपत गोढ़िया) 14. पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय पकड़ीदयाल ( श्री राम अयोध्या सिंह उच्च विद्यालय बड़कागांव) 15. चिरैया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय चिरैया (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परेवा)। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

East Champaran, Bihar | Jun 23, 2026