चितरंगी: विंध्यनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयंत चौकी पुलिस ने 2 घंटे के अंदर लापता नाबालिग बालक को किया दस्तयाब।
फरियादी निवासी नेहरू बस्ती जयंत थाना विंध्यनगर चौकी जयंत का आज दिनांक 1/अगस्त/ 2024 को चौकी में उपस्थित होकर सूचना दिया कि मेरा लड़का उम्र 10 वर्ष जो कल रात से बिना बताए कहीं चला गया है सूचना पर तत्काल एक पुलिस टीम गठित कर परिजनों को साथ लेकर कस्बा जयंत क्षेत्र में पता तलाश किया गया जहां निगाही से 10 वर्ष के लड़के को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।