चितरंगी: बंधौरा चौकी क्षेत्र के अमिलिया घाटी पर ट्रेलर वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे ड्राइवर व खलासी
बंधौरा चौकी क्षेत्र के ग्राम अमिलिया के अमिलिया घाटी पर एक ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त। पूरा मामला बंधौरा चौकी क्षेत्र के अमिलिया घाटी का है जहां एक ट्रेलर वाहन घाटी पर ढाल एवं मोड होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया हालांकि इस घटना में ड्राइवर खलासी एवं अन्य किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की हानी नहीं हुई है।