चितरंगी: चितरंगी विधानसभा मे कल प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के आगमन को लेकर भाजपा के क्षेत्र कार्यालय पर बैठक हुई संपन्न।
कल चितरंगी विधानसभा की पावन धरा पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का आगमन है उसी उपलक्ष में आज भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक आयोजित कि गई।बैठक में राज्य मंत्री राधा सिंह एवं राजासाहब कांतदेव सिंह,जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता,विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम, पूर्व विधायक एवं अन्य कई भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक संपन्न हुई।