चितरंगी: गढ़वा थाना क्षेत्र के पवार नाले में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत, रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया शव
सिंगरौली जिले के चितरंगी तहसील थाना गढ़वा के पवार नाला में बीते दिनांक 30/जुलाई/2024 को एक व्यक्ति की डूबने से हुई मौत। जिसकी सूचना देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई वही पुलिस के द्वारा एसडीआरएफ एवं होमगार्ड की टीम को सूचना दिया गया जहां एसडीआरएफ होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।जहां आज शव को बाहर निकल गया।