डिंडौरी: डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कहा, जेब खाली मत होने देना, अपने लोग पहचानने से इनकार कर देते हैं
डिंडौरी के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में स्वरोजगार मेला के दौरान विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने गुरुवार दोपहर 3:30 बजे युवक और युवतियों को संबोधित करते हुए बताया कि जेब को कभी खाली मत होने देना वरना अपने लोग भी पहचानने से इनकार कर देते हैं । दरअसल विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कार्यक्रम में मौजूद युवक युवतियों को वित्तीय स्वतंत्रता की अहमियत समझाई ।