जबलपुर: सिविल लाइन में जीआरपी के पुराने खंडहर की छत पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
थाना प्रभारी सिविल लाइन पूर्वा चौरसिया ने बताया कि मोबाइल पर सूचना मिली थी कि सेठी हास्पिटल के समीप जीआरपी के पुराने भवन की छत पर एक लाश पड़ी हुई है। प्रारंभिक जांच में शव किसी अज्ञात पुरुष का होना प्रतीत हो रहा है, जो करीब 5 से 6 दिन पुराना होने की संभावना है। शव की हालत के चलते उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।