चायल: मिश्रपुर डहिया में निकली 'स्कूल चलो अभियान' रैली, विद्यालय स्टाफ भी रहा मौजूद
कंपोजिट विद्यालय मिश्रपुर डहिया में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत बुधवार 1 बजे रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से शिक्षकों व छात्रों ने घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्यालय में कराने के लिए जागरूक किया।प्रधानाध्यापक राबिया के नेतृत्व में निकली इस रैली में शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें।