अजमेर: नोसर घाटी में भीषण हादसा: बस पलटी, 2 की मौत, 25 घायल, JLN अस्पताल में हंगामा, परिजन गार्ड से उलझे
Ajmer, Ajmer | Apr 19, 2026 रविवार को 3:00 प्राप्त जानकारी के अनुसार नोसर घाटी में भीषण हादसा: बस पलटी, 2 की मौत, 25 घायल — अस्पताल में हंगामा अजमेर के नोसर घाटी क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में कुल 31 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 यात्री घायल हो गए।