गोरखपुर: तेज रफ्तार थार ने तीन युवकों को उड़ाया, हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर भागे मनबढ़, गोरखनाथ पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
धर्मशाला तिराहे पर शनिवार की देर रात तेज रफ्तार थार ने तीन युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।इसके बाद थार सवार मौके पर ही गाड़ी छोड़कर भाग गए।आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जानकारी के बाद थोड़ी देर में घायलों के परिजन भी वहां पहुंचे और अपने मरीज को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल चले गए।वही घायलों ने कहा की थार सवार स्टंट कर रहे थे।