वारिसलीगंज: कोरमा गांव में पटाखा फोड़ने के विवाद में बारातियों के साथ हुई मारपीट, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कोरमा गांव में एक शादी समारोह के दौरान पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में बारातियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई। मारपीट में आधा दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए। घायलों में कुछ लोगों का इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया, जबकि दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वारिसलीगंज में भर्ती कराया गया।