नजीबाबाद: नजीबाबाद में AIMIM प्रमुख ओवैसी ने जनसभा को संबोधित किया, 2027 चुनाव में एकजुट होने की अपील की
AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी सोमवार को नजीबाबाद पहुंचे। उन्होंने आजाद चौक के पास मैदान में आयोजित 'पैगाम ए इत्तेहाद' जनसभा को संबोधित किया। ओवैसी रात 8:50 बजे मंच पर पहुंचे और करीब 40 मिनट तक भाषण दिया।
अपने संबोधन में ओवैसी ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में मुसलमानों से एकजुट होकर वोट करने की अपील की। सोमवार को 9:30 सभा समाप्त हुई।