बेरीनाग: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में 'खेलो इंडिया संवाद' का लाइव प्रसारण
राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'खेलो इंडिया संवाद' का राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत लाइव प्रसारण हुआ। कार्यक्रम में 31 स्वयंसेवकों ने भाग लिया और खेल, फिटनेस, अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक संदेश सुने।