दमोह: पुरुषोत्तम मास पूर्णिमा पर बांदकपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए जागेश्वरनाथ के दर्शन
Damoh, Damoh | May 31, 2026 दमोह के श्री जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में पुरुषोत्तम मास पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों भक्तों ने भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। विशेष पर्व को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट द्वारा पेयजल, दर्शन एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई। वहीं सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात रहा।