जलेसर: थाना निधौली कलाँ पुलिस ने चैकिंग के दौरान ततारपुर सैंथरा रोड से अभियुक्त को अवैध असलाह और कारतूस सहित गिरफ्तार किया
Jalesar, Etah | May 31, 2026 एटा थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त सुगड सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी रफतनगर सैंथरा को एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित ततारपुर सैंथरा रोड के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना निधौली कलाँ पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर रविवार की दोपहर थाना से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है,