तिलहर: जिले में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें प्रभावित, भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष ने मुआवजे की मांग की
दरअसल जिले में लगातार बारिश और ओलावृष्टि से किसान परेशान है। भारतीय किसान यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह लोधी ने सरकार से किसानों के लिए मुआवजा की मांग की है। उनका कहना है कि कई जगहों पर बारिश और ओले गिरने से किसानों की फसल बर्बाद हुई हैं। ऐसी में सरकार किसानों को मुआवजा दे।