स्वार: विधायक शफीक अहमद अंसारी के अथक प्रयासों से 75 वर्षों के बाद 2156 परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक
Suar, Rampur | Apr 11, 2026 जनपद रामपुर की स्वार-टांडा विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से अपने मालिकाना हक के लिए संघर्ष कर रहे 2156 परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मिलक खानम स्थित पीपली वन क्षेत्र में आजादी के बाद से बसे लोग अब तक अपने अधिकारों से वंचित थे, जिससे उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।