हैदरगढ़: लाखूपुर बाजार के पास मादक पदार्थों से भरा डीसीएम पलटा, चालक और क्लीनर फरार, सामग्री की जांच जारी
कोठी थाना क्षेत्र में लाखूपुर बाजार के पास अवसानेश्वर-कोठी मार्ग पर बुधवार शाम करीब 4:30 बजे एक डीसीएम वाहन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे के बाद वाहन चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए। वाहन से गिरे बोरों में संदिग्ध सामग्री मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।