रायसेन के ऐतिहासिक महामाया चौक पर केंद्रीय बजट के सीधे प्रसारण के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक केंद्र सरकार के बजट को सुनने के लिए एकत्रित हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुपुत्र और युवा नेता कार्तिकेय चौहान, साँची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी मौजूद रहे।