जैतपुर: टूटी सड़क पर ग्रामीणों का पहरा, गिट्टी लदे हाइवा लौटाए
जैतपुर के ममरा पंचायत में ओवरलोड गिट्टी लदे हाइवा से सड़क और पुलिया क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों ने वाहनों का रास्ता रोक दिया। कई हाइवा वापस लौटाए गए। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत और ओवरलोड वाहनों पर रोक की मांग की। वाहन मालिक ने मरम्मत के बाद ही संचालन का आश्वासन दिया।वीडीओ सोमवार दोपहर तीन बजे सामने आया है।