बाढ़: चकजलाल पंचायत के फतेहचंद गांव में जमीनी विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, हालत नाज़ुक
Barh, Patna | Aug 24, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के चकजलाल पंचायत अंतर्गत फतेहचंद गांव में रविवार की संध्या एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शाम लगभग 6 बजे जमीनी विवाद को लेकर एक सात माह की गर्भवती महिला, पिंकी देवी, पर गांव के ही कुछ लोगों ने बेरहमी से हमला कर उसे अधमरा कर दिया। पिंकी देवी, जो विनोद पासवान की पत्नी हैं, पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ प्रहार किए गए।