बाढ़: महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने नवादा पंचायत में माई बहिन मान योजना के तहत सैकड़ों महिलाओं का किया निबंधन
Barh, Patna | Aug 22, 2025 बाढ़ प्रखण्ड के नवादा पंचायत में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी की माई बहन योजना के अंतर्गत शुक्रवार को लगभग 3 बजे महिलाओं का निबंधन किया। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। कांग्रेस तथा महागठबंधन के नेता श्यामदेव चौहान के नेतृत्व में स्थानीय महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद तथा महागठबंधन जिंदाबाद के नारे भी लगाए।