पन्ना: जिले में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए, दिसंबर 2025 से सीमाएं फ्रीज
जनगणना 2027 की तैयारियां अब गति पकड़ चुकी हैं। निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल के निर्देशानुसार जिला स्तर पर विभिन्न विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियाँ सौंप दी गई हैं। इस संबंध में अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी मधुवंतराव धुर्वे ने सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं।