पूरनपुर: धनाराघाट में गर्भवती की मौत के मामले में कार्रवाई न होने पर उठे सवाल
पूरनपुर के धनाराघाट रोड पर भगवन्तापुर चुंगी के पास गुरुवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार आठ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मदीना नगर लाइनपार साहूकारा निवासी 30 वर्षीय शबनम पत्नी मोहम्मद कमर अपनी बहन सवाना, एक वर्षीय पुत्र उजैर और ई-रिक्शा चालक तमलेस खान (35) के साथ दवा लेने अस्पताल आ रही थीं।