मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर: समीर खलीफा का हत्यारा दोस्त निकला, ज़मीन विवाद में ₹2 लाख की सुपारी देकर कराई हत्या, पांच गिरफ्तार
मेदिनीनगर के प्राइवेट बस स्टैंड रोड स्थित नगर पालिका मार्केट में गुरुवार रात हुई समीर खलीफा उर्फ गुड्डू हत्याकांड का पुलिस ने महज 16 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। समीर की हत्या के बाद जिस दोस्त ने खूबर शोक मनाया एवं संवेदना दिखाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी, दरअसल उसने ही 2 लाख की सुपारी देकर उसकी हत्या कराई थी।