बरौर पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। डॉ शशि ने रविवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि 84 मरीजों का परीक्षण कर उनका उपचार किया गया और उनको दवा दी गई। वहीं लोगों को गर्मी व लू से बचाव की जानकारी दी गई। फार्मासिस्ट सुधीर कुमार मौजूद रहे।