कामडारा: कामडारा प्रखंड में लगातार बारिश से खेती कार्य में तेजी, अच्छी फसल की उम्मीद
Kamdara, Gumla | Jun 25, 2026 कामडारा प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से खेती-किसानी के कार्यों में तेजी आ गई है। किसान धान की रोपाई, जुताई, कुदाई और बुआई की तैयारी में जुट गए हैं। कई किसानों ने पहली बारिश के बाद ही अपने खेतों में धान की फसल लगा दी थी, जो अब लहलहाने लगी है। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा खेती के लिए लाभदायक साबित हो रही है।