पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक विशेष सड़क सुरक्षा यातायात पालन अभियान जारी है। 4 दिसंबर को यातायात पुलिस ने एसपी ऑफिस कलेक्ट्रेट कार्यालय पुलिस लाइन के मुख्य प्रवेश द्वार पर चेकिंग पॉइंट लगाकर दो पहिया वाहन पर हेलमेट न लगने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही की। 53 कर्मचारियों से ₹15000 जुर्माना वसूला। हेलमेट लगाने हिदायत दी।