खंडवा: खंडवा से गायब नाबालिग इंदौर में मिली: युवक ने बहला-फुसलाकर ले गया, रेप और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, आरोपी जेल पहुंचा
खंडवा की किल्लौद पुलिस ने 3 दिन से लापता नाबालिग बालिका को खोज लिया। अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए इंदौर से बालिका को सुरक्षित बरामद किया। मामले में पुलिस ने सोमवार को हरदा के युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।