चायल: चायल भाकियू अम्बावता ने किसानों और ग्रामीणों की समस्याएं उठाईं, तहसीलदार को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
कौशाम्बी। भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सोमवार 2 बजे तहसील परिसर में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार संजय दुबे को सौंपा गया।