गुना नगर: ग्राम भिड़रा में करंट लगने से किसान की 3 भैंसों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर, पुलिस जांच जारी
बमौरी के हथिखुदन स्थित भिड़ारा गांव में खेत में टूटी बिजली लाइन किसान के लिए मौत का जाल बन गई। शनिवार दोपहर चराई के दौरान 7 भैंसें करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में 3 भैंसों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 4 घायल हैं। किसान प्राण सिंह गुर्जर को भारी नुकसान हुआ है। सूचना पर उमरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी