उनियारा: उनियारा में शत्रुघ्न सिंह गुर्जर ने संभाला उपखंड अधिकारी का कार्यभार
Uniara, Tonk | Aug 27, 2024 उनियारा में नवपदस्थापित उपखंड अधिकारी शत्रुघ्न सिंह गुर्जर ने पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान निवर्तमान उपखंड अधिकारी त्रिलोक चंद मीणा ने उन्हें कार्य भार सौंपा। राज्य सरकार द्वारा त्रिलोक चंद मीणा का स्थानांतरण महिला एवं बाल विकास विभाग करोली में उपनिदेशक पद पर कर उनके स्थान पर शत्रुघ्न सिंह गुर्जर को उपखंड अधिकारी लगाया है।