कुशलगढ़: ऑपरेशन एरिया डॉमिनेशन का बड़ा एक्शन: 38 ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश, 92 आरोपी गिरफ्तार, 500 लीटर महुआ वॉश किया नष्ट
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बांसवाड़ा जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान एरिया डॉमिनेशन के तहत कुशलगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कस दिया। रविवार सुबह 10 बजे कुशलगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने 3 विशेष टीमों का गठन कर क्षेत्र के 38 स्थानों पर एक साथ दबिश देकर 92 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा कई