घाघरा: करंजटोली मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा
Ghaghra, Gumla | Apr 9, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के करंजटोली मुख्य पथ पर सड़क हादसे में चतमदाग ग्राम निवासी नागो उरांव 54 वर्षीय की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनका चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पहचान करना पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई।