सिंगरौली: माड़ा पुलिस ने बुचरू गांव के पास अवैध खैर की लकड़ी से भरा एक ट्रक किया ज़ब्त
माड़ा पुलिस ने अवैध रूप से खैर की लकड़ी का परिवहन करते एक ट्रक को जप्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने गश्त के दौरान वन रेंज माड़ा के बुचूरू गांव से अवैध तरीके से खैर की लकड़ी लोड एक ट्रक से आवश्यक दस्तावेज मांगे परन्तु चालक द्वारा नहीं प्रस्तुत किया गया। थाना प्रभारी ने ट्रक को माड़ा थाने में खड़ा कराया है